लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के नियुक्ति विभाग ने 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरी लिस्ट इस प्रकार है —
1. श्री जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद से संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) ग्राम्य विकास।
2. श्री विश्वभूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी से उपसचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
3. श्री संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर।
4. श्री अमित कुमार-2, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच से प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ।
5. श्री मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर से उप संचालक चकबंदी प्रयागराज।
6. श्री विनीत उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागपत से प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल संघ।
7. श्री राम शंकर, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवरिया से उपायुक्त (प्रशासन) खाद्य एवं रसद।
8. श्री दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज से उपनिदेशक, कृषि उत्पादन मंडी परिषद।
9. श्री संगम लाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मिर्जापुर।
10. श्री योगेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन से उपनिदेशक (प्रशासन) रेशम निदेशालय।
11. सुश्री बरखा सिंह, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल संघ से अपर नगर आयुक्त वाराणसी।
12. श्री पंकज प्रकाश राठौड़, नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) देवरिया।
13. श्री दीपक कुमार पाल, उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर।
14. श्रीमती रेणु, उप जिलाधिकारी हापुड़ से अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद।
15. श्री अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी औरैया से उप जिलाधिकारी आजमगढ़।
16. श्रीमती रेणु मिश्रा, उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद।
17. श्री प्रदीप कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी गोंडा से उप जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर।
18. श्रीमती दिव्या सिकरवार, उप जिलाधिकारी आजमगढ़ से उप जिलाधिकारी औरैया।
19. श्री प्रधुम्न कुमार, उप जिलाधिकारी कानपुर देहात से उप जिलाधिकारी बस्ती।
20. श्रीमती वंदना द्विवेदी, उपसचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उपनिदेशक, राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी।
21. श्री अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच।
22. श्री मानवेन्द्र सिंह (2019 बैच), उप जिलाधिकारी सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं।
23. श्री राजीव कुमार राय, उपनिदेशक मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागपत।
24. श्री अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा।
25. श्री प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा।
26. श्रीमती प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर नगर आयुक्त मथुरा।
27. श्री अभय कुमार पाण्डेय, सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज।
28. श्री सुखलाल प्रसाद वर्मा, उप जिलाधिकारी कौशांबी से अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रयागराज।
29. श्री शत्रुहन पाठक, उप जिलाधिकारी बस्ती से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन।
30. श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह-2, मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण।
31. श्रीमती विजेता, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मिर्जापुर से मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर।
32. सुश्री शुभी गुप्ता, उप जिलाधिकारी संभल से सहायक निदेशक, प्रशासन अकादमी।
33. श्री अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी मैनपुरी से उप जिलाधिकारी हापुड़।
34. श्री शुभेन्दु शेखर सिंह, उप जिलाधिकारी झांसी से विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा।
बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
