नाला जाम होने से पंचकोशी मार्ग पर बह रहा सीवर, विरोध प्रदर्शन

वाराणसी। नगर निगम के कंदवा वार्ड स्थित चितईपुर कंदवा मार्ग पर सीवर लाइन और नाला जाम होने से पंचकोशी मार्ग पर फैलकर सीवर का जलमल बह रहा है। जिसके विरोध में स्थानीय सपा नेता सचिन प्रजापति के नेतृत्व में सीवर समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने रविवार विरोध प्रदर्शन किया हैं। विरोध करने वालों कहना हैं कि सीवर लाइन और पंचकोशी मार्ग के किनारे बने नाली की सफाई नगर निगम द्वारा नहीं करवाया गया। सीवर लाइन और नाली की सफाई के लिए स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों से सचिन प्रजापति ने लिखित और मौखिक शिकायत की,लेकिन समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुईं।इस रास्ते पर बगल में कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज दो निजी कॉलेज अस्पताल और कर्दमेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले लोगों को सीवर के गंदगी से होकर जाना पड़ता हैं। सड़क पर सीवर बहने से लोगों की दुकानें नहीं चल रही हैं।इन लोगों की मांग हैं कि नगर निगम द्वारा तत्काल चितईपुर से कंदवा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नाली और सीवर लाइन की सफाई करवाया जाए।जिसके सीवर समस्या से लोगों को राहत मिलें। विरोध करने वालों में सुनील कश्यप राकेश पाल संजय राय रामजी यादव कुशल पाल सहित अन्य लोग शामिल रहे हैं।

TOP

You cannot copy content of this page