अलीगढ़ । थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक महिला ने पति से पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बसंत विहार इलाके में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात झगड़ा होने के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
