
के निर्देशन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद भर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की।
इस दौरान बिना नम्बर प्लेट चल रहे वाहनों, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगे वाहनों, रांग साइड वाहन चालकों तथा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 1082 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 142 वाहनों को सीज किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाई गई। इसके अलावा एक लावारिस वाहन को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया।
पुलिस आयुक्त ने स्वयं शहर के पहड़िया एवं जेएचवी मॉल क्षेत्र का भ्रमण कर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चेकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
अभियान के दौरान नवागत आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। पुलिस आयुक्त ने आरक्षियों को बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सुरक्षित एवं प्रभावी चेकिंग किस प्रकार की जाए तथा चेकिंग के दौरान किन बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।
