कैंसर मरीज ने अस्पताल की छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

वाराणसी-(काशीवार्ता)- चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में मंगलवार सुबह एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मरीज मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और उसका एक दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर चितईपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मरीज द्वारा छलांग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page