गुरु पूर्णिमा पर संगम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को तीर्थराज प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे और गंगा, यमुना तथा अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अपने गुरुजनों का सम्मान…
