गुस्से में घर से निकला करण उर्फ कृष्ण कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद

खोजवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा चौकी अंतर्गत सुंदरपुर बटुवापुर निवासी करण उर्फ कृष्ण पुत्र शनी कुमार के घर से गुस्से में निकलने के बाद लापता होने की सूचना से परिजनों में चिंता फैल गई। सूचना मिलते ही खोजवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को युवक की तलाश में लगाया।

पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की और विभिन्न माध्यमों से युवक का पता लगाने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयास के चलते कुछ ही घंटों में करण उर्फ कृष्ण को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

परिजनों ने खोजवा चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में भी पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

TOP

You cannot copy content of this page