5 घंटे में चोरी हुई एक्टिवा बरामद, मंडुवाडीह पुलिस ने वाहन मालिक को सौंपा

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सरकारीपुरा निवासी अंकित सिंह पुत्र वक्तावर सिंह रावत ने अपनी एक्टिवा स्कूटी UP65DF 9436 चोरी होने के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत मिलने के बाद मंडुवाडीह कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने पुलिसबल के साथ तत्काल मामले की जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस की तत्परता और जांच के आधार पर चोरी गई एक्टिवा को महज 5 घंटे के भीतर लोरी गेट एफसीआई के पास से बरामद कर लिया गया।

वाहन बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल उसके स्वामी अंकित सिंह को सुपुर्द कर दिया। कम समय में वाहन बरामद होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस का आभार जताया।

TOP

You cannot copy content of this page