“आज रात गिरफ्तारी हो सकती है”: अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, बोले, ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन’

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया कि सरकार आज रात उन्हें और उनकी टीम को गिरफ्तार कर सकती है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि पुलिस कार्रवाई हो सकती है। दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पिछले 35 दिनों से लोकतांत्रिक तरीके से जारी है। उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान के रास्ते पर चल रहे हैं। दीपके ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को हटाने से आंदोलन और मजबूत हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

TOP

You cannot copy content of this page