
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भव्य अक्षरधाम मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को एक साथ जोड़ने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम परिसर में चार नए टूरिज्म सर्किट का शुभारंभ किया। इन सर्किटों के जरिए दिल्ली आने वाले पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया। सम्मेलन में आध्यात्मिक पर्यटन को केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित न रखकर भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपराओं और विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के माध्यम के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली को वैश्विक आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। नए पर्यटन सर्किटों के शुभारंभ से पर्यटकों को दिल्ली की विविध सांस्कृतिक पहचान का अनुभव एक व्यापक यात्रा के रूप में मिल सकेगा।
अक्षरधाम में आयोजित यह सम्मेलन राजधानी के पर्यटन क्षेत्र के लिए नई दिशा और नई संभावनाओं का संकेत बनकर सामने आया।
