झपकी बनी जानलेवा! हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, एक घंटे चला रेस्क्यू
वाराणसी (काशीवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं, कंटेनर का खलासी बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते…
