ईमानदारी की मिसाल: बनारस स्टेशन पर मिला ₹5 हजार से भरा पर्स, रेलवे कर्मियों ने सही मालिक को लौटाया
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी और उत्कृष्ट यात्री सेवा का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर मिसाल पेश की है। पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ₹5,000 नगद सुरक्षित थे। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य…
