वाराणसी में साहित्य का अपमान, कवि धूमिल की मूर्ति तोड़ी, अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विट्ठलपुर में रविवार को हिन्दी के प्रसिद्ध जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। धूमिल तोरण द्वार के पास स्थापित मूर्ति को तोड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए…
