सर्पदंश से 13 वर्षीया किशोरी की मौत

चंदौली (काशीवार्ता)। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द गांव में शनिवार प्रातः सर्पदंश से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डेरवा खुर्द गांव निवासी मुन्नाराम की 13 वर्षीया पुत्री राधिका बीती रात परिवार संग छत पर सोई थी। शनिवार सुबह वह नीचे आई। तभी घर के कच्चे फर्श में बने बिल से निकले सांप ने उसकी उंगली में डंस लिया। जिसके बाद वह मारे डर के चिल्लाने लगी। चीख सुनकर परिजन वहां पहुंचे और तत्काल उसे लेकर सकलडीहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी का शव सुबह 7 बजे से सकलडीहा सीएचसी में रखा रहा लेकिन सूचना के बावजूद पूर्वाह्न 10 बजे तक पुलिस नहीं पहुंची थी जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। इस सम्बंध में सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा जल्द ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

TOP

You cannot copy content of this page