खिड़की में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से युवक की हुई मौत

वाराणसी- (काशीवार्ता)- मडुवाडीह थाना क्षेत्र भुल्लनपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान निवासी मडुवाडीह डिहवा मनोज सोनकर (30)के रूप में की गयी है। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मनोज सोनकर मंगलवार को अपने घर में लगे लोहे की खिड़की को ठीक कर रहा था इसी दौरान लोहे की खिड़की में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वह आ गया। परिजन की नजर जब पड़ी तो आनन-फानन में सूखी लकड़ी से खिड़की से युवक को अलग किया और आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल लाया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया ।परिजन ने बताया कि भुल्लनपुर मार्ग पर फल की दुकान लगाता था , साथ मृतक को एक बेटा है। युवक की मौत परिजन सहित पूरे गांव में मातम छा गया। बीती रात की घटना।

TOP

You cannot copy content of this page