योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आज काशी में, सोमनाथ संकल्प महोत्सव में होंगे शामिल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी वाराणसी आएंगी। दोनों गणमान्य अतिथि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बताया जा रहा है कि महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। अधिकारियों को कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

TOP

You cannot copy content of this page