राज्यपाल व मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

वाराणसी। आज 11 मई 2026 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य वीआईपी के वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान कार्यक्रम को देखते हुए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आमजन की सुविधा और सुगम यातायात संचालन के लिए कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रोक एवं डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है।

जारी एडवाइजरी के अनुसार अमर उजाला तिराहा, विशेश्वरगंज, गोदौलिया, मरीमाई, मलदहिया, पिशाचमोचन, चेतगंज, सोनारपुरा और गिलट बाजार सहित कई प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन निर्धारित समय के लिए प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों, चार पहिया और कुछ स्थानों पर दो पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही वीवीआईपी रूट पर यात्रा करें तथा अतिरिक्त समय लेकर निकलें। नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91 7317202020

TOP

You cannot copy content of this page