यलो अलर्ट बेअसर, काशी में नहीं बरसे बदरा; अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार

वाराणसी। यलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई। चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण लोग घरों से निकलने से बचते रहे। वहीं, कई इलाकों में बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

सोमवार को मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी होने के बावजूद जिले में बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से मौसम और अधिक उमस भरा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और हवा में नमी बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

TOP

You cannot copy content of this page