भुलनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: थार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला-बेटी समेत दो की मौत

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुलनपुर इलाके में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार जीप ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला, उसकी पांच वर्षीय बेटी और युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में आयोजित रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात करीब 11:30 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक भुलनपुर स्थित जीटी रोड पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष राजभर को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सोनी राजभर और उनकी मासूम बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

TOP

You cannot copy content of this page