रिंग रोड फेज-2 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

वाराणसी (काशीवार्ता) – लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर वरुणा नदी पुल के पास दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।मिर्जापुर निवासी एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पुल पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी के रूप में हुई है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

TOP

You cannot copy content of this page