
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित वाराणसी स्वर्ण कला केंद्र के शोरूम में शनिवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में हुए नुकसान के संबंध में अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि अग्निशमन कर्मियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आग लगने की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।मौके पर पहुंचे फायर इंस्पेक्टर भेलूपुर विनोद पांडेय ने बताया कि प्रिन्स जयसवाल की दुकान में सुबह शर्ट सर्किट होने से आग लगी।आग लगने से भीतर फर्चिनर बिजली उपकरण सहित अन्य सामान जला है।
