वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में किराये पर रहने वाली बलिया के नरही निवासी युवती सगुन राय की शिकायत पर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के जरिए उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गाजीपुर जिले के शेरपुर कला निवासी सत्यम राय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया मैसेज के माध्यम से उसे धमकी दे रहा था। युवती ने बताया कि उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद भेलूपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
