आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से मिले नेता

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा प्रमुख के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर नाराजगी जताई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा।

सपा एमएलसी , जिलाध्यक्ष और पूर्व महानगर अध्यक्ष ने डीएम से मुलाकात कर कहा कि रामनगर और अन्य इलाकों में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह के पोस्टर लगाए गए, जिससे सपाइयों में रोष बढ़ा है।

सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं तो कार्यकर्ता भी उसी अंदाज में जवाब देने को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने चितईपुर के कंदवा इलाके में बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। नेताओं का आरोप था कि बिना नोटिस और सूचना दिए लोगों के मकान गिराए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

सपाइयों ने मांग की कि पोस्टर लगाने और छापने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान संतोष यादव एडवोकेट बबलू, पूजा यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, हारून अंसारी, सुभाष राजभर और दिलशाद अहमद समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page