सर्विस रोड पर खड़ी ट्रक बनी मौत का जाल! कोयला लदी ट्रक की भीषण टक्कर से केबिन के उड़े परखच्चे

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनाडाड़ी स्थित बेलवा वीर बाबा मंदिर के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कोयला लदी ट्रक जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोयला लदी ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे स्थित ढाबों के सामने सर्विस रोड और मुख्य मार्ग पर मनमाने ढंग से भारी वाहन खड़े कराए जाते हैं। यही लापरवाही लगातार हादसों की वजह बन रही है। रात के समय अंधेरे में खड़े वाहनों को देख पाना चालकों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

TOP

You cannot copy content of this page