शाहगंज (जौनपुर) काशीवार्ता। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी 7 वर्षीय बालक के साथ गांव का ही एक किशोर एक हाते में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के दादा ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पोता गांव के ही लड़कों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गांव का ही एक किशोर उसको एक हाते मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित बालक दर्द बर्दाश्त नहीं कर सका और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पीड़ित के दादा ने तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
