
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजदीप गहरवार (37 वर्ष) पुत्र गिरीश कुमार सिंह, निवासी बेचूपुर, सुभाष नगर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली को शुक्रवार सुबह थाना परिसर से नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को पीड़िता की मां पूनम सिंह, निवासी टाड़िया चक्रबीहि, थाना सारनाथ ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 7 वर्षीय बेटी के साथ राजदीप गहरवार ने अश्लील हरकत की। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा 74, 65(2), 351(3) बीएनएस तथा 5एन/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, रमन कुमार, पवन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
