वाराणसी (काशीवार्ता): कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 11 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड, वरुणा जोन की संस्तुति पर पुलिस उपायुक्त ने रिक्त पदों और जनहित को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए।
आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को तरना चौकी, पवन कुमार को भदवर चौकी, मोहम्मद परवेज को गंगापुर चौकी, सुशील सिंह को कचहरी चौकी, रोहित सिंह को फुलवरिया चौकी, जितेंद्र पाल सिंह को चिरईगांव चौकी, दीक्षा पाण्डेय को आशापुर चौकी, बलवंत कुमार को अर्दली बाजार चौकी, योगेंद्र कुमार को मंडुवाडीह कस्बा चौकी, शैलेन्द्र सिंह को सरायमोहना चौकी तथा रामरूप को पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।
