
पांच कन्याओं को कराया गया भोजन, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ महाप्रसाद
बीना (सोनभद्र)। बांसी स्थित पेट्रोल पंप के सामने श्री साईं मंदिर में आयोजित 21वें श्री साईं महायज्ञ का मंगलवार को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञाचार्य पं. मिथिलेश वैद्य के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर स्वामी श्री शंकर जी महाराज ने पांच कन्याओं को भोजन कराकर महाप्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया। इसके बाद महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब 1:30 बजे से शुरू हुआ महाप्रसाद वितरण भक्तों के आगमन तक जारी रहा। महाभंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।
मंदिर समिति के व्यवस्थापक एवं समस्त भक्तगणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
