नवागत थाना प्रभारी पत्रकारों से हुए रूबरू, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया भरोसा

म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर थाने के नवागत थाना प्रभारी रामसिंहासन शर्मा रविवार को क्षेत्रीय पत्रकारों से रूबरू हुए। थाना परिसर में हुई परिचय बैठक में उन्होंने पत्रकारों से औपचारिक परिचय किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों का उद्देश्य समाज की भलाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध शराब, चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि थाना क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे बिना किसी डर के थाने में अपनी शिकायत लेकर आएं, उनकी समस्या का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रखी जाएगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे,राजीव अमिताभ मिश्रा,सत्यपाल सिंह,रविशंकर अग्रहरि,विकास सिंह,पंकज सिंह,
शारदा प्रसाद,अजीत कुमार,संदीप अग्रहरि,मुकेश सोनी,बाबूलाल शर्मा,प्रशांत दुबे मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page