
बलिया। शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पकड़ी थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत कुमार सिंह (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी रक्सा डैनिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह उपनिरीक्षक राजधर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 124/2026 से संबंधित आरोपी उससा पुलिया के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:40 बजे उससा पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना पकड़ी में बीएनएस की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजधर यादव के साथ कांस्टेबल मोहित कुमार पांडेय और कांस्टेबल आशीष यादव शामिल रहे।
