ईएसआई हॉस्पिटल पिपरी द्वारा अनपरा तापीय विद्युत परियोजना में स्वास्थ्य शिविर


आज कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी सोनभद्र तथा बिरला मार्केट स्थित रेणुकूट औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में अनपरा में स्थित (MEIL) मेगा इंजीनियरिंग इन्फ्रा पावर एनर्जी लिमिटेड के परिसर में
टीबी की रोकथाम एवं प्रीवेंटिव प्रोमोटिव स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में चिकित्सकों का स्वागत पुष्प-गुच्छ भेंट से होने के पश्चात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष दत्त त्रिपाठी के द्वारा किशोरों तथा युवाओं में “ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव” जैसे आर्थिक कंगाली, तनाव, अवसाद, आत्महत्या विषय पर तथा ईएसआईसी योजना से संबंधित लाभों के बारे में ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया।

लंच के उपरांत द्वितीय सत्र में बीमांकितों को कोयला खदानों एवं तापीय विद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न राख के कारण ऑक्युपेशनल हेज़ार्ड के रूप में फेफड़ों की अनेक बीमारियों, विशेष कर तपेदिक (टीबी) रोग के लक्षणों, जांच एवं उपचार के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की गयी, जिसका मूल उद्देश्य था कि समाज में टीबी नामक संक्रामक एवं जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके और श्रमिक उसके लक्षणों को समय से पहचान कर कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय अथवा चिकित्सालय में आकर इसका निदान एवं समुचित उपचार करवा सकें, तथा अपने परिवार एवं समाज में इस जानलेवा संक्रमण को फैलाने से बच सकें।

इस शिविर में कुल – 87 मरीजों को प्राथमिक जांच के पश्चात उनको दवा भी वितरित की गई।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में औषधालय रेणुकूट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा इसमें फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार शुक्ला, साधना कुशवाहा, मनीष कुमार एवं मनोज कुमार ने भी अपना योगदान दिया।

TOP

You cannot copy content of this page