चोरी के शक में युवक से मारपीट और धमकी देने के मामले में चार गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करारी में चोरी के शक में एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को शाम करीब छह बजे ग्राम करारी में चोरी के संदेह को लेकर वादी के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 23 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान सामने आए चार आरोपियों ओम प्रकाश, राजनारायण, रामसनेही और कुबेर को पुलिस टीम ने 24 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में नई बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव और हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे।

TOP

You cannot copy content of this page