
वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पहुंच गए। बाबतपुर स्थित पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री , और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रधानमंत्री के साथ पहला वाराणसी दौरा है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा खास माना जा रहा है क्योंकि बुधवार को वह काशी के इतिहास का सबसे लंबा रोड शो करेंगे। यह भव्य रोड शो बरेका से शुरू होकर मंडुवाडीह, फुलवरिया फ्लाईओवर, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए तक पहुंचेगा। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को लेकर शहर को पूरी तरह सजाया गया है। सड़कों के किनारे फूलों और लाइटों से विशेष सजावट की गई है, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

करीब एक साल बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे। पिछली बार वह नवंबर 2025 में वाराणसी आए थे। इस बार 29 अप्रैल को वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे रूट पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। बरेका से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक का इलाका पूरी तरह सुरक्षा घेरे में है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
