खुले मैदान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस पहुंची तो भागने लगे जुआरी—7-8 हिरासत में
मजार के सामने नदी किनारे मैदान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने दौड़ाकर 7-8 जुआरियों को पकड़ा
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चौकी अंतर्गत मजार के सामने नदी किनारे मैदान में जुआ खेल रहे करीब 7-8 लोगों को चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों की माने तो हुकुलगंज में जुये का कार्य लाने वाले संदीप गुप्ता आज तक जुआ खिलवाता है वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है और कारोबार चलता रहता है।
