नारायणी विहार में सड़क विवाद को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर मारपीट

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के नारायणी विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें मौके पर मौजूद कई निरीह लोग भी विवाद की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मनबढ़ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। हालात को नियंत्रित करने और दोनों पक्षों को अलग करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क विवाद को लेकर शुरू हुआ आपसी विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान वहां मौजूद ऐसे लोग भी इसकी चपेट में आ गए, जिनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page