शिकोहाबाद में SOG टीम पर बदमाशों की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर, दो सिपाही घायल

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। इटावा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम पर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जब टीम लूट के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अचानक हुई गोलीबारी में इटावा रडॠ के दो सिपाही, डेविड चौहान और पुष्पेंद्र, गोली लगने से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही डेविड चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुष्पेंद्र की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की, जिसमें एक शातिर अपराधी मारा गया। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक बदमाश के मारे जाने की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, इन बदमाशों ने इटावा के दिल थाना क्षेत्र में हाल ही में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इटावा SOG टीम फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित स्टेशन रोड क्षेत्र में पहुंची थी, जहां बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फरार बदमाशों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page