लोहता में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 35 वर्षीय युवक की मौत

लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा छितौनी गांव के पास कोटवा लहरतारा मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार सिरसा गांव निवासी प्रमोद उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय अपने बड़े बेटे प्रतीक को लखमीपुर गांव स्थित डिवाइन सैनिक स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक बच्चा आ जाने से राहुल की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों और लोहता पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोहता थाना थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय रात्रि अधिकारी अतुल सिंह के साथ मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राहुल उपाध्याय के परिवार में पत्नी पूजा उपाध्याय और दो बेटे प्रतीक उपाध्याय 10 वर्ष व दिव्यांश उपाध्याय 8 वर्ष हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।

TOP

You cannot copy content of this page