वाराणसी:भुल्लनपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मरने वाले अधेड़ की पहचान हरिश्चंद्र विश्वकर्मा (50) पुत्र स्व. कुंज बिहारी विश्वकर्मा निवासी डिहवा, मंडुवाडीह थाने के पीछे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने कुछ दूर बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बरेका चौकी प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
