वाराणसी: सिगरा के जयप्रकाश कॉलोनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका की फ़ाइल फ़ोटो

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश कॉलोनी में एक 32 वर्षीय विवाहिता शिल्पा सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शिल्पा सिंह अपने पति प्रिंस सिंह के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रहती थीं। मृतका का मायका गाजीपुर में है, जबकि उनके पिता गंगाधर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि पति प्रिंस सिंह शराब के नशे में शिल्पा के साथ मारपीट करता था। इसी विवाद के चलते शिल्पा कुछ समय तक अपने माता-पिता के पास मुंबई में भी रही थीं, लेकिन हाल ही में सुलह के बाद पति उन्हें वापस वाराणसी लेकर आया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंस सिंह नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है और दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला कई बार पुलिस और कोर्ट तक भी पहुंच चुका था, जहां सुलह कराई गई थी।

घटना के बाद शिल्पा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है और ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को मार डाला है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page