कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: राजेश पांडेय को मिली वरुणा जोन की कमान

वाराणसी-(काशीवार्ता)- पुलिस कमिश्नरेट में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने तबादले पर आए तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक राजेश पांडेय को वरुणा जोन के साथ-साथ डीसीपी मुख्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद प्रमोद कुमार के लखनऊ एसपी साइबर क्राइम के पद पर तबादला होने के बाद से खाली चल रहा था। गौरव बंसवाल को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी इसी आदेश में काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल को पुलिस लाइंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। माना जा रहा है कि त्योहारों से पहले कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page