वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी मोहल्ले में रहने वाली नेहा शर्मा की शादी बीते साल नबंवर में अनुज पाण्डेय घोघरा चित्रांग सिंगरौली एमपी के रहने वाले के साथ हुई थी।शादी 25 लाख रूपये खर्च करके नेहा के पिता विजय ने की थी।शादी के बाद कुछ दिन तो ठीक चला लेकिन सास ससुर पति और दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।शादी के कुछ दिन बात अनुज अहमदाबाद कोटक महिंद्रा में डिप्टी मैनेजर रिलेशनशिप के पद पर कार्यरत वहां चला गया।शादी में खर्च के लिए गए दस लाख रूपये लोन भरने के लिए पैसा मांगकर लाने का फोन करके अहमदाबाद से दबाव बनाने लगा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर पति।अनुज पाण्डेय ससुर अवधेश राम पांडेय सास ललिता पांडेय नन्दन कुमारी पारुल के खिलाफ केस दर्ज किया।
