वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर निवासी भोनू प्रसाद सोनकर की तहरीर पर उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विवाह में करीब 15 लाख रुपये खर्च करने और सोने-चांदी के आभूषण, बाइक के लिए 2.20 लाख रुपये सहित अन्य उपहार देने के बावजूद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति राहुल सोनकर सहित खुशबू सोनकर, गायत्री उर्फ प्रियंका सोनकर, दिलीप सोनकर और पूनम सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज में 15 लाख खर्च के बाद भी विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
