लोहता में मिली महिला की लाश, आधारकार्ड से हुई पहचान

एसीपी रोहनिया व फोरेंसिक टीम ने की जांच, हत्या की आशंका

लोहता: थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी में आज सुबह एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा व लोहता पुलिस मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की। मृत महिला के पास से एक लेडीज पर्स मिला है। पर्स से एक आधारकार्ड और कान की बाली बरामद हुई है। आधारकार्ड पर मृतका का नाम नर्गिस परवीन, जन्मतिथि 01/01/1985, पति का नाम मो. मजहर व पता सी 1/8, नई सड़क, वाराणसी दर्ज है। महिला लाल रंग का सूट पहने हुए थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आधारकार्ड के आधार पर पुलिस मृतका की शिनाख्त और परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। शव की स्थिति देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की हर बिंदु पर जांच पुलिस कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page