
वाराणसी-(काशीवार्ता)- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन चक्रव्यूह, अतिक्रमण हटाओ और संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान शांति भंग करने के आरोप में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान अनावश्यक वाद-विवाद, जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी और नशे की हालत में बीच सड़क पर राहगीरों से वाद-विवाद किया जा रहा था। समझाने-बुझाने के बावजूद नहीं मानने पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण अंकित दुबे पुत्र अशोक दुबे, निवासी दुबौली, पोस्ट ओरा, थाना बेलांव, जिला भभुआ कैमूर, बिहार, उम्र 27 वर्ष ,हर्ष गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, निवासी C 6/181 बागबरियार सिंह, थाना चेतगंज, वाराणसी, उम्र 19 वर्ष
,प्रियांशु गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी C 6/181 बागबरियार सिंह, थाना चेतगंज, वाराणसी, उम्र 25 वर्ष संदीप पटेल पुत्र लालजी पटेल, निवासी S 3/190 छोटा लालपुर खजुरी, थाना लालपुर पांडेयपुर, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष गिरफ्तारी चेतगंज के विभिन्न स्थानों से की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी चेतगंज वैभव शुक्ला, चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप कुमार सिंह, उ0नि0 अंकिता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
