10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर सहित दो के खिलाफ केस

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागम्भीर सिंह इलाके के रहने वाले विनोद जायसवाल की शिकायत पर कौशाम्बी धुमाई कड़ा ब्लॉक सिराथू का रहने वाला अंकित सोनकर और भेलूपुर थाने का फरार हिस्ट्रीशीटर गिरजाशंकर जायसवाल के खिलाफ 10 लाख रंगदारी मांगने सहित अन्य मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीते शनिवार को दोपहर उनको स्पीड पोस्ट से एक लेटर आया जिसमे धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की गई। और लेटर में कहा गया कि तुम्हारे पूरे परिवार के ऊपर नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही कहा गया है कि 10 लाख कैश लेकर 5-6 दिन में कौशांबी अझुवा रोड के पास धुमाई गांव पर अकेले लाने और एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। साथ ही लेटर में पुराने शुभचिंतक होने की बात कही गई। अगर आने वाली समस्या से बचना है तो बिना किसी को बताए पैसा लेकर आ जाना। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है।

TOP

You cannot copy content of this page