
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी के कर्मचारी क्लब में विगत 24 मई से चल रहे समर कैंप का समापन हुआ। समापन समारोह में बरेका परिवार के 300 से अधिक सदस्य, उनके बच्चे और परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं ने अपने – अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ l तब पश्चात सभी प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी कार्यशाला श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद सदस्य सुशील कुमार सिंह, बरेका के संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव इत्यादि में संबोधित किया और सभी के बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की। प्रदीप कुमार यादव ने कहा की इस वर्ष की गर्मियों को किसी तरह गुजर जाने दें, अगले वर्ष तक कर्मचारी क्लब को पूर्णता वातानुकूलित कर दिया जाएगा। क्लब के सचिव मदन कुमार ने सभी का स्वागत किया। क्लब कार्यकारिणी के द्वारा अतिथियों को पुष्प कुछ अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष से सरोज कुमार सिंह के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में कर्मचारी क्लब के उपाध्यक्ष एवं सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राम प्रवेश यादव जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में ऐसे ही अच्छे अच्छे कार्यक्रमों को संचालित किए जाने का वादा किया।
