
वाराणसी: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल बरेका की ओर से बरेका परिसर स्थित गुमटी बाजार में झाल-मुड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल बरेका की ओर से योगिता तिवारी, राजेश सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश पाठक, राजनारायण सिंह, मदन साव, रविशंकर गुप्ता, तेजू गुप्ता, राजेश आर्या, शिवकुमार, सुरेश सिंह और बीना सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
