6 दरोगाओं के तबादले 4 चौकी प्रभारियों का बदला कार्यक्षेत्र

वाराणसी- (काशीवार्ता)-पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त ने 6 उप-निरीक्षकों का तबादला किया है। इस सूची में महमूरगंज, लहुराबीर, अस्सी, नगवाँ और सोनिया समेत 5 महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। जारी आदेश के अनुसार, तीन उप-निरीक्षकों का रिक्त के सापेक्ष और तीन का समायोजन के तहत स्थानांतरण किया गया है। चौकी प्रभारी महमूरगंज (भेलूपुर) रहे उ0नि0 अनुज सिंह को थाना लक्सा भेजा गया है।चौकी प्रभारी लहुराबीर (चेतगंज) रहे उ0नि0 विकल्प शांडिल्य को महमूरगंज चौकी, थाना भेलूपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।वचौकी प्रभारी अस्सी (भेलूपुर) रहे उ0नि0 नवीन चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी नगवाँ, थाना लंका बनाया गया है। चौकी प्रभारी नगवाँ (लंका) रहे उ0नि0 अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी अस्सी, थाना भेलूपुर की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी सोनिया (सिगरा) रहे उ0नि0 विवेक सिंह को चौकी प्रभारी लहुराबीर, थाना चेतगंज बनाया गया है। थाना चौक में तैनात उ0नि0 सौरभ शाही को चौकी प्रभारी सोनिया, थाना सिगरा की कमान सौंपी गई है।

TOP

You cannot copy content of this page