अखनूर बॉर्डर पर जवानों की कलाई पर सजी राखी, स्कूली छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति और भाईचारे के भाव के साथ मनाया गया। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षित जीवन की कामना की। छात्राओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। इस भावुक अवसर पर जवानों ने छात्राओं को बहनों का दर्जा देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाने का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा।

TOP

You cannot copy content of this page