
पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई ।
सोनभद्र /उत्तरप्रदेश।
दिनांक 25.11.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री हर्ष पाण्डेय को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष पाण्डेय के जनपद सोनभद्र में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं योगदान की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। हर्ष पाण्डेय ने जनपद में बिताए गए कार्यकाल को यादगार बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।
